{"_id":"6b000923469cf7d3560beecb","slug":"srinagar-hydropower-project-canal-search-operation-resumes-for-student-who-jumped-into-canal-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर गढ़वाल: जलविद्युत परियोजना की नहर में कूदी छात्रा का नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर गढ़वाल: जलविद्युत परियोजना की नहर में कूदी छात्रा का नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन जारी
Fri, 20 Nov 2026 02:21 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:21 PM IST
सार
नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा का कोई पता नहीं चल पाया है। अंधेरा होने के कारण रात में तलाश रोकनी पड़ी थी। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ, फ्लड रेस्क्यू टीम और पुलिस ने एक बार फिर नहर में सर्च अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
श्रीनगर जलविद्युत परियोजना की नहर में छात्रा की तलाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
श्रीनगर जलविद्युत परियोजना की नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा की तलाश में शुक्रवार सुबह से दोबारा सर्च अभियान शुरू किया गया। एसडीआरएफ, फ्लड रेस्क्यू टीम और पुलिस की टीमें छात्रा की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...यादगार पल: मां से बार-बार पूछते रहे सीएम योगी, पहचाना मुझे...पर सावित्री देवी की याददाश्त ने छोड़ दिया था साथ
विज्ञापन
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को सुपाणा क्षेत्र में छात्रा ने परियोजना की नहर में छलांग लगा दी थी। घटना की सूचना मिलने पर कीर्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश शुरू की। हालांकि, देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान रोकना पड़ा था। शुक्रवार सुबह होते ही टीमें फिर से नहर में उतरीं और छात्रा की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
