{"_id":"6af8562b0319c8217306387d","slug":"a-modern-stadium-is-being-built-at-a-cost-of-rs-3-crore-in-pabau-pauri-news-c-51-1-pri1002-116308-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पाबौ में तीन करोड़ से बन रहा आधुनिक स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पाबौ में तीन करोड़ से बन रहा आधुनिक स्टेडियम
Sat, 14 Nov 2026 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
पाबौ। विकासखंड पाबौ और आसपास के क्षेत्र के युवाओं को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेडियम की सौगात मिलने जा रही है। ब्लॉक मुख्यालय में करीब तीन करोड़ की लागत से स्टेडियम निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
पाबौ का मैदान लंबे समय से क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल गतिविधियों और सेना भर्ती की तैयारियों का प्रमुख केंद्र रहा है। मैदान की खराब स्थिति के चलते खिलाड़ियों और सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को अभ्यास के लिए दूसरे मैदानों का रुख करना पड़ता था। अब आधुनिक स्टेडियम बनने से उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय गुलाब बिष्ट ने बताया कि स्टेडियम तैयार होने के बाद युवाओं को बेहतर मंच मिलेगा। साथ ही उन्हें खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होंगे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख गेंदा लाल टम्टा और खिलाड़ी विवेक नेगी ने भी स्टेडियम निर्माण को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक विकासखंड में युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। संवाद