फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Spray lime and salt regularly on frost-affected roads: District Magistrate

पालाग्रस्त मार्गों में नियमित रूप से चूने व नमक का छिड़काव करें: जिलाधिकारी

Sat, 23 Nov 2024 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Spray lime and salt regularly on frost-affected roads: District Magistrate

विज्ञापन
पौड़ी। आगामी शीतलहर और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए जनपद में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने पालाग्रस्त मार्गों पर नियमित रूप से चूने और नमक का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने जनपद में शीतलहरी के प्रकोप से बचाव के लिए समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व नगर निकायों को असहाय, बेसहारा लोगों की शीतलहरी से सुरक्षा के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रों रेलवे, बस, स्टेशन, चौराहा, पड़ाव और सराय आदि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने के साथ ही कंबल वितरण करने के निर्देश दिए हैं। नगर निकायों में स्थायी व अस्थायी रैन बसेरों की व्यवस्था कर वहां पर पेयजल, विद्युत, शौचालय और आवासीय व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

शीतलहरी व बर्फबारी के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को संवेदनशील व दूरस्थ क्षेत्रों में दिसंबर के पहले सप्ताह तक अनिवार्य रूप से खाद्यान्न और ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति की उचित व्यवस्था व सीएमओ को पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक औषधियों का भंडार और आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत चिकित्सकों के नाम, संपर्क नंबर उपलब्ध कराने को कहा। लोनिवि को पालाग्रस्त मार्गो में नियमित रूप से चूने व नमक का छिड़काव करने को कहा। साथ ही बर्फबारी के कारण अवरुद्ध होने वाले मोटर मार्गों की सूची तैयार करते हुए उन मार्गों पर बर्फबारी के दौरान यातायात बहाल किए जाने के लिए जेसीबी व ऑपरेटरों की तैनाती करने के निर्देश भी दिए। बर्फबारी के दौरान पर्यटक स्थलों में फंसे यात्रियों के लिए जिला पर्यटन अधिकारी व संबंधित उपजिलाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने को कहा। आपदा प्रबंधन अधिकारी को प्रतिदिन शीतलहर और बर्फबारी के दौरान संबंधित विभागों की कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed