{"_id":"67a3a135774893dbea0d36e8","slug":"smart-electricity-meters-are-being-installed-in-srinagar-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-612303-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: श्रीनगर में लगाए जा रहे बिजली के स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: श्रीनगर में लगाए जा रहे बिजली के स्मार्ट मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ऊर्जा निगम ने नगर क्षेत्र में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने शुरू कर दिए हैं। पहले चरण में सरकारी विभागों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, इसके बाद घरेलू कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं एवं ऊर्जा निगम को कई फायदे होंगे। बाद में यही मीटर प्री पेड यानि रिचार्ज मीटर में कन्वर्ट कर दिए जाएंगे।नगर क्षेत्र में करीब 350 सरकारी विभागों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया जोरों पर हैं। दूसरे चरण में नगर के करीब 7500 घरेलू कनेक्शनों को स्मार्ट मीटर से जोड़े जाने का कार्य शुरू होगा। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह एक तरह से बिजली की रीडिंग की ऑनलाइन व्यवस्था है।
इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उपभोक्ताओं को प्रत्येक महीने बिजली के बिल उपलब्ध होंगे। अभी तक दो महीने में बिजली के बिल दिए जाते हैं, जिसको लेकर उपभोक्ताओं की कई शिकायतें भी रहती हैं। इसके अलावा मोबाइल पर भी उपभोक्ताओं को एप के जरिए बिजली की खपत का पता चल जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट मीटर से मिलने वाले डेटा की मदद से पता चल सकता है कि उपभोक्ता कब ज्यादा बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके आधार पर उपभोक्ता स्वयं बिजली की खपत कम कर सकते हैं। ऊर्जा निगम के एसडीओ सचिन सचदेवा ने कहा कि इससे मीटर रीडिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह उपभोक्ताओं व ऊर्जा निगम दोनों के लिए लाभदायक हैं।
नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जोरों पर है। पहले चरण में करीब 350 सरकारी विभागों में स्मार्ट मीटर लग रहे हैं। इसके बाद करीब 7500 घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्मार्ट मीटर से जोड़े जाएंगे। स्मार्ट मीटर लगने से बिलिंग सबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
जीएस रावत, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम, श्रीनगर गढ़वाल।