फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   SIT summoned registrant dismissed from service 18-40-24

एसआईटी ने सेवा से बर्खास्त कुलसचिव को किया तलब 18-40-24

Mon, 04 Jul 2022 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
SIT summoned registrant dismissed from service 18-40-24
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी से बर्खास्त पूर्व कुलसचिव को एसआईटी की टीम ने तलब किया। टीम ने पूर्व कुलसचिव से संस्थान में अवैध तरीके से हुई नियुक्तियों को लेकर घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन

सोमवार को एसआईटी की टीम घुड़दौड़ी पहुंची। टीम ने यहां वर्ष 2018-19 में कुलसचिव, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर अवैध तरीके से हुई नियुक्तियों को लेकर पूर्व कुलसचिव संदीप कुमार से घंटों पूछताछ की। टीम ने संस्थान के प्रभारी निदेशक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

बता दें संस्थान में अवैध तरीके से हुई नियुक्तियों की जांच के लिए दिसंबर 2021 में एसआईटी का गठन किया गया था। एसएसपी की अध्यक्षता में गठित टीम में सीओ सदर प्रेम लाल टम्टा, एसएसआई महेश रावत व तकनीकी विशेषज्ञ प्रो. आरपी गुप्ता शामिल हैं। टीम ने सबसे पहले 24-25 जनवरी 2022 को दो दिनों तक संस्थान में डेरा डाला था। टीम ने अवैध नियुक्तियों से संबंधित दस्तावेज सीलबंद करने के साथ ही इससे जुड़े अधिकारियों को नोटिस थमाए थे। टीम को इसके बाद मामले से जुड़े कई अहम दस्तावेज हाथ लगे थे। साथ ही मामले में टीम भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितता को लेकर भी पड़ताल में जुटी है। टीम के सदस्य व सीओ सदर प्रेम लाल टम्टा ने बताया कि एसआईटी की टीम ने पूर्व कुलसचिव से पूछताछ की है। इसके अलावा निदेशक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed