फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shunning action instructions on election duty

चुनाव ड्यूटी से कन्नी काटने पर कार्रवाई के निर्देश

Mon, 16 Jan 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी Updated Mon, 16 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव ड्यूटी से कन्नी काटने वाले दो अधिकारियों के खिलाफ मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। सीडीओ ने बताया कि दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र के सहायक अभियंता विजय सिंह पुष्पवाण तथा भारत संचार निगम लिमिटेड के उप खंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद को विधानसभा निर्वाचन ड्यूटी के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व में दोनों कर्मचारियों को सूचित किया गया था, बावजूद दोनों कर्मचारियों ने निर्वाचन ड्यूटी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई। सीडीओ ने दोनों कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब करते हुए 24 घंटे के भीतर उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उपस्थिति नहीं देने पर दोनों कर्मचारियों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 28 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इधर, बीएसएनएल के जेटीओ दुर्गा प्रसाद ने कहा कि उन्हें चुनाव ड्यूटी के संबंध में पत्र नहीं मिला था। 16 जनवरी को सुबह 11 बजे ही पत्र मिला और दोपहर में ड्यूटी ज्वाइन कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed