{"_id":"6793d392a13ab1a03f029594","slug":"shubhankar-mauli-and-tejaswini-welcomed-in-srinagar-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-602819-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: शुभंकर मौली व तेजस्विनी का श्रीनगर में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: शुभंकर मौली व तेजस्विनी का श्रीनगर में स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। 38वें राष्ट्रीय खेल के शुभंकर मौली व मशाल तेजस्विनी का श्रीनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। तहसील में एसडीएम नुपूर वर्मा ने मौली व तेजस्विनी का स्वागत किया, जबकि गढ़वाल विवि गेट पर स्वागत के लिए विवि के छात्रों व अधिकारियों में उत्साह रहा। यहां पर छात्रों ने मौली व मशाल के साथ फोटो खिंचवाए।
जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह फोनिया के नेतृत्व में श्रीनगर पहुंचने पर खेल शुभंकर मौली व तेजस्विनी के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय खेलों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर विवि के डीएसडब्लू प्रो. एमएस नेगी, मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी, डा. मुकुल पंत, वंदना डोभाल, कोच विकास शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन