फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shubham won the race and Chintapurni won the shot put.

Pauri News: दौड़ में शुभम और गोला फेंक में चिंतपूरणी ने मारी बाजी

Wed, 31 Dec 2025 07:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Shubham won the race and Chintapurni won the shot put.
श्रीनगर। जीआईसी महड़ जाली के खेल मैदान में न्याय पंचायत आमणी का खेल महाकुंभ आयोजित हुआ। अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी में हिंडोलाखाल की टीम ने प्रथम व जेपी अकादमी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग कबड्डी में आमणी विजेता जबकि हिंडोलाखाल उपविजेता रहा। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में बालकों की 5 हजार मीटर दौड़ में शुभम ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि गोला फेंक प्रतियोगिता में चिंतपूरणी ने बाज़ी मारी। टीम स्पर्धाओं में बालिका वर्ग खो-खो में राजकीय इंटर कालेज महड़ जाल व बालक वर्ग खो-खो में राजकीय इंटर कालेज पलेठी डोब्लयों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि 2 जनवरी से विधानसभा स्तर के खेल महाकुंभ का आयोजन राजकीय इंटर कालेज किलकिलेश्वर, चौरास में किया जाएगा जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed