फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sewer blockage on Alkeshwar Ghat Road, dirty water flowing onto the road

Pauri News: अल्केश्वर घाट मार्ग पर सीवर चोक, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Fri, 29 May 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 29 May 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Sewer blockage on Alkeshwar Ghat Road, dirty water flowing onto the road
- गोशाला के पास दो दिनों से समस्या, लोगों में आक्रोश
विज्ञापन

- स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी और आंदोलन की चेतावनी
श्रीनगर। नगर क्षेत्र के अल्केश्वर घाट मार्ग पर गोशाला के समीप पिछले दो दिनों से सीवर चैंबर चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार गंदा पानी शनि मंदिर तक पहुंच रहा है। यह मार्ग मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए मुख्य रास्ता है। क्षेत्र में तीन से चार स्कूल भी स्थित हैं, जिससे सामान्य दिनों में स्कूली बच्चों की आवाजाही भी इसी मार्ग से होती है। फिलहाल छुट्टियों के कारण बच्चों की आवाजाही कम है, अन्यथा स्थिति और गंभीर हो सकती थी। दोपहिया वाहन चालकों को भी कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जबकि तेज बदबू से आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी अनुज जोशी, नाजीम, आशुतोष डबराल और राजेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि सीवर चोक की समस्या बार-बार हो रही है और शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। जल संस्थान की कनिष्ठ अभियंता रश्मि शाह ने बताया कि नालियों में बोतलें और अन्य ठोस सामग्री फेंके जाने तथा क्षेत्र के निचले हिस्से में होने के कारण मलबा जमा हो जाता है, जिससे सीवर बार-बार चोक हो रहा है। उन्होंने जल्द सफाई कर समस्या के समाधान की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed