फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Seven NCC cadets of the university will step into Delhi on Republic Day

विवि के सात एनसीसी कैडेट्स करेंगे गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कदमताल

Wed, 22 Jan 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Seven NCC cadets of the university will step into Delhi on Republic Day
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर के सात एनसीसी कैडेट्स 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे। इनमें पांच बालिकाएं शामिल हैं। एनसीसी कैडेट्स की सफलता पर गढ़वाल विवि के अधिकारियों ने खुशी प्रकट की है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के एनसीसी अधिकारी डा. एसएस बिष्ट ने बताया कि बिड़ला परिसर के दो छात्र और पांच छात्राएं एनसीसी कैडेट्स के तौर पर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगी। संजीवनी चिरवान, सुमन पंवार और मानसी कंडियाल राजपथ पर होने वाली परेड में कदमताल करेंगी। जबकि करीना नेगी, टीना रावत, अनूप सिंह व गोकुल सिंह प्रधानमंत्री रैली में रहेंगे। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए एनसीसी कैडेट्स को भारतीय सेना की ओर से ली जाने वाली कठिन चयन प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। शारीरिक व मानसिक क्षमता और उच्च प्रतिभा के बलबूते परेड के लिए कैडेट्स का चयन होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी एनसीसी कैडेट्स के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed