फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Service of 6 assistant teachers of Garhwal division terminated, notice to three

Pauri News: गढ़वाल मंडल के 6 सहायक अध्यापकों की सेवा हुई समाप्त, तीन को नोटिस

Fri, 08 Nov 2024 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Service of 6 assistant teachers of Garhwal division terminated, notice to three

विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल मंडल के पांच जनपदों में 12 शिक्षक लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए 6 सहायक अध्यापकों की सेवा समाप्त कर दी है। तीन को अनिवार्य सेवानिवृत्ति को लेकर नोटिस जारी किया गया है। जबकि दो के खिलाफ कार्रवाई गतिमान है। वहीं एक शिक्षक ने पांच दिन अनुपस्थित रहने के बाद अब ज्वाइनिंग दे दी है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी डाॅ. एसबी जोशी ने यह आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि मंडल में लंबे समय से अनुपस्थित, शारीरिक व मानसिक रूप से अस्वस्थ शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी गई है।

शिक्षा विभाग ने माध्यमिक विद्यालयों में सेवारत शिक्षकों के लंबे समय से अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लिया है। गढ़वाल मंडल के पांच जिलों में 12 शिक्षक लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। जिनमें जनपद पौड़ी गढ़वाल के 4, रुद्रप्रयाग व टिहरी के 3-3 और देहरादून व हरिद्वार के 1-1 सहायक अध्यापक शामिल हैं।
विज्ञापन

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी डाॅ. एसबी जोशी ने बताया कि 1 साल से अधिक समय से विद्यालयों में अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को नोटिस जारी करने के साथ ही समाचार पत्रों में सार्वजनिक सूचना भी प्रकाशित की गई। बावजूद इसके कई शिक्षकों ने तैनाती नहीं दी। उन्होंने बताया कि पौड़ी जिले के राकउमावि पोखड़ा की सहायक अध्यापिका अंजलि पांडेय, रुद्रप्रयाग के जीआईसी कंडाली के सहायक अध्यापक जसपाल सिंह राणा, अटल उत्कृष्ट जीआईसी उखीमठ के शोभित बहुगुणा, जीआईसी कोठगी के वीरपाल सिंह चौहान, टिहरी जिले के जीआईसी काटल, जौनपुर की लक्ष्मी रानी और देहरादून जिले के जीजीआईसी कोटीकनासर की सहायक अध्यापिका नजाकत सुल्ताना की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जनपद पौड़ी के जीआईसी बहेड़ाखाल के सहायक अध्यापक शैलेंद्र कुमार, अटल उत्कृष्ट जीआईसी हल्दूखाता की सहायक अध्यापिका सरिता शर्मा व हरिद्वार जिले के राउमावि सरठेड़ी के सहायक अध्यापक लखीराम को लंबे समय से अस्वस्थ रहने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति का नोटिस भेज दिया गया है। टिहरी जिले के राउमावि कुखुई की सहायक अध्यापिका विधु राठी व पौड़ी जिले के जीआईसी खनेताखाल के सहायक अध्यापक प्रिंस कुमार के लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई गतिमान है। जबकि टिहरी जिले के जीआईसी केशरधार नैचोली के सहायक अध्यापक उमेश कुमार ने पांच दिन अनुपस्थित रहने के बाद बीते 6 अक्तूबर को ज्वाइनिंग दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed