फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sendri people keeping on the way for tanker for water

Pauri News: पानी के लिए टैंकर की राह ताकते रहते सेंद्री के लोग

Sat, 29 Jun 2024 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 29 Jun 2024 04:48 PM IST
विज्ञापन
Sendri people keeping on the way for tanker for water
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के सेंद्री गांव के लोग चार-पांच वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन आज तक गांव की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। अब पानी के लिए उन्हें विभाग द्वारा लगाए गए टैंकर की राह ताकनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण ठाकुर सिंह बिष्ट ने बताया कि सेंद्री गांव में 90 से अधिक परिवार हैं। वर्ष 1990 में गांव के लिए करीब चार किमी दूर पनीयाली पानी से पेयजल योजना का निर्माण किया गया था, लेकिन गत पांच वर्षों से योजना के स्रोत पर पानी बहुत कम हो चुका है। गर्मियों में स्रोत सूख जाने से योजना से आपूर्ति ठप हो जाती है। समस्या के समाधान के लिए गांव को कोटेश्वर-सिल्काखाल-चुन्नीखाल पंपिंग पेयजल योजना से जोड़ा गया, लेकिन यहां से भी गांव तक पानी नहीं पहुुंच पा रहा है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को हर वर्ष अप्रैल से जुलाई तक भारी पेयजल संकट से जूझना पड़ता है। अब जल संस्थान के टैंकर से आपूर्ति की जा रही है, लेकिन यह टैंकर भी मार्ग तक ही सीमित है। बिष्ट ने बताया कि योजना के पनीयाली स्रोत से करीब 150 मीटर नीचे पर्याप्त पानी है। अगर इस पानी को पनीयाली स्रोत तक लिफ्ट किया जाता तो ग्रामीणों की समस्या हल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सेंद्री गांव के लिए कोटेश्वर-चुन्नीखाल पंपिंग पेयजल योजना के टैंक से अलग से पाइप लाइन बिछाई गई है। योजना के फिल्टर प्लांट आदि का कार्य पूरा होने के बाद गांव की पेयजल समस्या हल हो जाएगी। -नरेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता जल संस्थान देवप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed