फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Send postcard of employees, campaign started

कर्मचारियों के पोस्ट कार्ड भेजो अभियान का हुआ आगाज

Sat, 17 Oct 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Send postcard of employees, campaign started
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजने के अभियान का पौड़ी में आगाज कर दिया है। कंडोलिया मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पहले दिन कर्मचारियों ने 800 पोस्ट कार्ड भेजे, जबकि प्रदेशभर से कर्मचारियों ने 80 हजार पोस्ट कार्ड भेजने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

शनिवार को मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मोर्चा लंबे समय से गुहार लगा रहा है, लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने के बजाय हमें आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम व सीएम को पोस्ट कार्ड भेजने के अभियान की शुरुआत हो चुकी है। कर्मचारियों को 20 हजार पोस्ट कार्ड उपलब्ध हो चुके हैं, जबकि 50 हजार कार्ड भी जल्द ही उपलब्ध हो जाएंगे। पोखरियाल ने कहा कि प्रदेशभर में 80 हजार पोस्टकार्ड पीएम व सीएम को भेजे जाएंगे। मंडलीय संयोजक जसपाल सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन लागू न होने के कारण कई शिक्षक, कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। मंडलीय अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन कार्मिकों, शिक्षकों का हक है, जिसे मिलना ही चाहिए। इस मौके पर भवान सिंह नेगी, प्रेमचंद्र ध्यानी, डा. कमलेश मिश्रा, कविता कोटनाला, सीमा, नरेंद्र बिष्ट, दीपक पंवार, मेहरवान सिंह, प्रदीप कुमार, पार्वती रावत, दीपक कांत, रश्मि आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed