मुख्यालय पौड़ी में वाइस आफ उत्तराखंड गायन प्रतियोगिता के लिए कलाकारों का ऑडिशन लिया गया। जिसमें 16 फनकारों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया। ऑडिशन में रुद्रप्रयाग, पौड़ी, श्रीनगर व आसपास के क्षेत्रों से 33 कलाकारों ने प्रतिभाग किया।
रविवार को जिला पंचायत सभागार पौड़ी में हुए ऑडिशन में 13 युवतियों व 20 युवकों ने अपने गायन के हुनर को मंच पर शानदार अंदाज में प्रस्तुत किया। 7 युवकों व 9 युवतियों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया। द्वितीय चरण दिल्ली में 11 अगस्त को संपन्न होगा। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी व हल्द्वानी सहित अन्य क्षेत्रों के 150 नवोदित कलाकारों का चयन किया गया है। इनमें से टॉप 15 का चयन किया जाएगा। जिसका ग्रांड फिनाले दूरदर्शन उत्तराखंड व जी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड पर प्रसारित होगा। प्रतियोगिता के लिए पौड़ी से द्वितीय चरण में अजयपाल सिंह, मुस्कान, अंकित नेगी, प्रमिला चौहान, नेहा रावत, विकास नयाल, प्रिया नेगी, समीर बिष्ट, कुंदन यादव, जितेंद्र, शिवम, अंजलि खरे, साक्षी डोभाल, मुस्कान राजवंशी, आंचल रावत चयनित हुए हैं। प्रतियोगिता के प्रोजेक्ट हेड हेमंत बंसल ने बताया कि विजेता को 2 लाख नगद पुरस्कार के साथ दो एलबम में गाने का मौका , रनरअप को 51 हजार व एक एलबम और तृतीय स्थान पाने वाले कलाकार को 51 हजार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर व्यापार संघ के सचिव अनूप देवरानी, कार्यक्रम निर्माता दीवान मुकेश सिंह, राहुल कालेकोटी, रोहित जोशी, विनोद कुमार, अंकुश खुराना, पंकज भाकुनी आदि मौजूद थे।