{"_id":"534315bd51e6ae0e708b3c84e58d2e96","slug":"seeing-a-car-that-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की रात क्षेत्र में देखी गई थी एक कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की रात क्षेत्र में देखी गई थी एक कार
श्रीनगर
Updated Sun, 15 Nov 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदार मोहल्ले में हुई चोरी के मामले में एसओजी ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि चोरी वाली रात एक कार भी उस क्षेत्र में आई थी। पुलिस कार की तलाश में भी जुटी हुई है।
शुक्रवार रात को शहर के केदार मोहल्ले से चोरों ने एक घर से नगदी व जेवर सहित 15 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया था। शहर में चोरी की बड़ी घटना होने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेसियों ने इस संबंध में कोतवाली का घेराव भी किया था। चोरी की जांच में जुटी पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जांच अधिकारी एसएसआई प्रवीण कोश्यारी ने कहा कि चोरी की रात क्षेत्र में एक कार भी देखी गई थी। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। एसओजी की दो सदस्यीय टीम भी कोटद्वार से श्रीनगर पहुंच चुकी है। टीम कमलेश्वर क्षेत्र में प्रयोग हुए सभी मोबाइल कॉल का रिकार्ड भी निकाल रही है। पुलिस ने बताया कि कीर्तिनगर, देवप्रयाग व तपोवन बेरियरों से गुजरने वाली सभी कारों का रिकॉर्ड भी निकाला जा रहा है। कोतवाल उत्तम सिंह ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।