फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Seed bomb campaign week begins on 9th

Pauri News: बीज बम अभियान सप्ताह का शुभारंभ 9 से

Fri, 03 Jul 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 03 Jul 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Seed bomb campaign week begins on 9th
श्रीनगर। प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला बीज बम अभियान सप्ताह इस बार 9 से 15 जुलाई तक मनाया जाएगा। अभियान का औपचारिक शुभारंभ 9 जुलाई वन मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से उनके शासकीय आवास, यमुना कॉलोनी, देहरादून में किया जाएगा। अभियान से जुड़े गढ़वाल विवि के डीन, सामाजिक विज्ञान संकाय एवं विभागाध्यक्ष, मानव विज्ञान विभाग प्रो. एचबीएस चौहान तथा पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डा. अरविंद दरमोड़ा ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि बीज बम अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनसामान्य से जोड़ना, और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष को कम करने में सहयोग देना है। बीज बम अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि आज बीज बम अभियान एक जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed