फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   School on the verge of closure due to dispute between teachers

Pauri News: शिक्षकों के आपसी विवाद से बंद होने के कगार पर स्कूल

Thu, 07 May 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 07 May 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
School on the verge of closure due to dispute between teachers
राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल बुरांसी में छात्रसंख्या हो गई है शून्य
विज्ञापन

पौड़ी। कभी छात्र-छात्राओं की चहल-कदमी से गुलजार रहने वाले राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल बुरांसी अब बंद होने के कगार पर है। आरोप है कि शिक्षकों के आपसी विवाद के चलते अभिभावकों ने अपने बच्चों को दूसरे स्कूलों में दाखिला करवा दिया है।
विकासखंड कोट के इस विद्यालय में कांडा, बुरांसी व कांडई के कुल 14-15 बच्चे अध्ययनरत थे। विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक और तीन शिक्षकों समेत कुल चार पद स्वीकृत थे। कांडई के ग्राम प्रधान अजय कुमार बछेती का कहना है कि पिछले साल तक विद्यालय में आसपास के गांवों के बच्चे अध्ययनरत थे।
विज्ञापन

दो शिक्षकों में आए दिन विवाद के चलते विद्यालय का शिक्षण कार्य प्रभावित होता रहता था। बच्चों ने भी शिक्षकों की हरकतों की शिकायत अभिभावकों से की थी जिससे धीरे- धीरे अभिभावकों ने अपने बच्चों को दूसरे विद्यालयों में दाखिला करवा दिया। गांव के अधिकांश बच्चे अब करीब 7 से 8 किमी दूर जीआईसी ओजली जा रहे हैं। ऐसे में विद्यालय बंद होने की नौबत आ गई है। हालांकि शिक्षा विभाग से कुछ दिनों की मोहलत मांगी है। इस बीच कोई बच्चा दाखिला दे लेता है तो विद्यालय बंद होने से बच जाएगा। बताया कि शिक्षकों का अन्य विद्यालयों में तबादला हो जाए तो ग्रामीण अब भी अपने बच्चों को बुरांसी स्कूल भेजने के तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट ब्लॉक में एक और विद्यालय हुआ बंद
छात्र संख्या के शून्य होने से कोट स्थित प्राथमिक विद्यालय सैंज बंद हो गया है। विद्यालय के एकमात्र छात्र के पांचवीं कक्षा पास करने के बाद विद्यालय में ताला लटक गया है। जिले में छात्र संख्या शून्य होने के चलते अभी तक करीब 30 विद्यालय बंद किए जा चुके हैं।



- तत्कालीन प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय में शिक्षकों की ओर से अव्यवस्था को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी जिस पर जांच भी की गई थी। जांच रिपोर्ट बीते अप्रैल में उच्चाधिकारियों को भेज दी थी। साथ ही छात्र संख्या शून्य होने के चलते विद्यालय बंद का प्रस्ताव विभाग को भेजा है। यदि एक भी छात्र का दाखिला हो जाए तो विद्यालय फिर से संचालित किया जाएगा। - भारती गैरोला, बीईओ कोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed