फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sanitation workers will not come at office

सफाई कर्मियों के कार्यालय आने पर रोक

Wed, 17 Jun 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers will not come at office
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पालिका ने अपने सफाई कर्मियों को कार्यालय न आने को कहा है। अब सफाई कर्मी अपने ही क्षेत्रों में रहेंगे।
विज्ञापन

सीएचसी हिंडोलाखाल में कार्यरत सफाई कर्मियों में कोरोना संक्रमण की आशंका से यहां हड़कंप मचा है। पालिका के अधिशासी अधिकारी ने नगर स्थित वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले एक महिला सहित तीन लोगों को होम क्वारंटीन किया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएस बिष्ट ने बताया कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा की दृष्टि से नगर पालिका में कार्यरत 18 सफाई कर्मियों व एक चालक की सीएचसी देवप्रयाग में जाँच करवाई जाएगी। जबकि सीएचसी देवप्रयाग के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि नगरपालिका सफाई कर्मियों की कोरोना जाँच उनमें मिलने वाले लक्षणों के आधार पर ही होगी। अन्यथा उनका सामान्य स्वस्थ परीक्षण किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर नगर की स्वच्छता व्यवस्था में जुटे सफाई कर्मियों में कोरोना संक्रमण की आशंका से नगरवासी भी काफी दहशत में हैं। नगर पालिका ने फिल हाल सभी सफाईकर्मियों को पालिका कार्यालय आने पर रोक लगा दी है। सभी को अपने क्षेत्र में बने रहने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed