फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rotary Club presented essential materials to the school

रोटरी क्लब ने स्कूल को भेंट की जरूरी सामग्री

Tue, 03 Aug 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club presented essential materials to the school
रोटरी क्लब अलकनंदा वैली ने जीजीआईसी किलकलेश्वर में दिया फर्नीचर - फोटो : SHRINAGAR
विकासखंड कीर्तिनगर के जीजीआईसी किलकिलेश्वर की मदद के लिए रोटरी क्लब अलकनंदा वैली और समाजसेवी आगे आए हैं। क्लब और स्वयं सेवियों ने विद्यालय को जरूरी सामग्री भेंट की है।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के नवल किशोर जोशी ने बताया कि रोटरी मंडल 3080 के मंडल अध्यक्ष अजय मदान के ड्रीम प्रोजेक्ट सम्मान के साथ शिक्षा के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर चौरास को 40 बेंच भेंट किए गए हैं। मंडल उपाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत रोटरी मंडल की ओर से जरूरतमंद विद्यालयों को 10 हजार बेंच दिए जाएंगे। क्लब के माध्यम से गढ़वाल विवि के पत्रकारिता एवं जन संचार केंद्र के पूर्व निदेशक प्रो. एआर डंगवाल और प्रो. किरण डंगवाल की ओर से विद्यालय को चार सिलाई व दो बुनाई मशीन, गैस चूल्हा, ओवन, डाइनिंग सेट भी भेंट किया गया। प्रधानाचार्य डा. मीना सेमवाल ने क्लब का आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम में डॉ. एसएस सेमवाल, वेदव्रत शर्मा, एसपी काला, अनीता काला, प्रदीप मल्ल, धनेश उनियाल, एजपी जोशी, वरुण बर्थवाल और राहुल बहुगुणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed