फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   rodways

उमड़े यात्री, रोडवेज की बसें पड़ी कम

Sun, 03 May 2015 10:57 PM IST
Updated Sun, 03 May 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पिछले दिनों गढ़वाल में शादियों के साये थे।

 शादियों में शामिल होन के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब से बड़ी संख्या में लोग शामिल होने आए थे। रविवार को अधिकांश लोगों ने वापसी की। वीकेंड होने के कारण लैंसडौन आने वाले यात्रियों ने अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। जिसके चलते रविवार को रोडवेज बस अड्डे और स्टेशन रोड पर भारी भीड़ रही।

स्टेशन रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से दोपहर तक जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज की बसें सुबह से फूल होकर यहां से रवाना हुई। लेकिन भीड़ कम नहीं हुई। जैसे ही बस आती वैसे ही लोग बसों में चढ़ने के लिए भागते नजर आए। कई बार यात्री सीट को लेकर आपस में उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीट के लिए मच रही भगदड़ के कारण ड्राइवर कंडक्टरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों का दबाव अधिक होने के कारण रोडवेज प्रशासन द्वारा पहले टिकट देकर सीट देने का निर्णय लिया गया। जिसपर लोगों के टिकट लेने के लिए भी मारामारी बनी रही। यह स्थिति शाम तक बनी रही। कोटद्वार रोडवेज डिपो के आरएम वीके सैनी ने बताया कि रविवार को यात्रियों की भीड़ अधिक होने के कारण उनके लिए व्यवस्थाएं बनाने के लिए दिल्ली रूट के लिए सात अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed