{"_id":"6527fff7a7e62f88910297ba","slug":"robin-and-simran-first-in-600-meter-race-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-1813-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: 600 मीटर दौड़ में रॉबिन और सिमरन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: 600 मीटर दौड़ में रॉबिन और सिमरन प्रथम
Thu, 12 Oct 2023 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 12 Oct 2023 07:47 PM IST
विज्ञापन
श्रीकोट में आयोजित मिनी गढ़देवा में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनरल बिपिन रावत स्टेडियम श्रीकोट में जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जनरल बिपिन रावत स्टेडियम श्रीकोट गंगानाली में विद्यालयों की जिला स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता (मिनी गढ़देवा) का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। मुख्य अतिथि एसएसबी श्रीनगर के डीआईजी सुभाष चंद्र नेगी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान हुई सब जूनियर वर्ग की 600 मीटर दौड़ में रॉबिन सिंह-सिमरन प्रथम रहे।
गढ़देवा के संयोजक उप शिक्षाधिकारी खिर्सू अश्विनी रावत, सचिव जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) मो. सावेद आलम मुख्य अतिथि रहे। इसके बाद जय दयायल संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने स्वास्ति वाचन और जीजीआईसी श्रीनगर मार्शल पब्लिक स्कूल व ओंकारानंद पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। गत वर्ष के जिला चैंपियन रहे नूर अहमद ने मशाल दौड़ शुरू कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान हुई सब जूनियर वर्ग की 600 मीटर दौड़ में रॉबिन सिंह-सिमरन प्रथम रहे। कबड्डी के सेमीफाइनल में नैनीडांडा और यमकेश्वर विजेता रहे। जबकि सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में दुगड्डा और नैनीडांडा ने फाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर कुंवर राणा, दीवान रावत, भगत भंडारी, महेश गिरि, मुकेश काला, मनीष राणा और पूरण सिंह आदि मौजूद थे।