{"_id":"5e32fcd38ebc3e4b2f08904c","slug":"rishikesh-badrinath-national-highway-closed-shrinagar-news-drn3344477151","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः धौलीधार में 10 घंटे अवरुद्ध रहा राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः धौलीधार में 10 घंटे अवरुद्ध रहा राजमार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौलीधार के समीप पहाड़ से मलबा आने से लगभग 10 घंटे तक यातायात ठप रहा। कार्यदायी संस्था लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने दोनों ओर मशीन लगाकर बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वाहनों का आवागमन बहाल करवाया।
बुधवार रात्रि करीब साढ़े 11 बजे धौलीधार के समीप पहाड़ी से भारी चट्टान टूटकर हाईवे पर जा गिरी, जिससे लगभग 50 मीटर हिस्से में बोल्डर व मलबा फैल गया। मलबे की वजह से पैदल आवाजाही भी पूरी तरह से ठप हो गई। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने रात में ही मशीनों से मलबा व बोल्डरों को हटाने का कार्य शुरू किया। रात भर मशीनों के काम करने के बावजूद सुबह साढ़े नौ मार्ग खुल पाया। राजमार्ग बाधित होने की वजह से सब्जी, अखबार व दूध जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित रही। थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि रात में सड़क बंद होने की सूचना मिलने पर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के लिए कहा गया था। (संवाद)