{"_id":"6593eb91add78099560d28eb","slug":"revised-schedule-of-examinations-for-professional-courses-released-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-3164-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Garhwal University: व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Garhwal University: व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड
Tue, 02 Jan 2024 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 06:15 PM IST
सार
HNB Garhwal University News: पूर्व में जारी किया गए परीक्षा कार्यक्रम में कुछ संशोधन किया गया है। यह अंतिम संशोधित परीक्षा कार्यक्रम है।
विज्ञापन
किताबें
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि ने 16 जनवरी से होने वाली व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टरों का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक एचएम आजाद ने बताया कि पूर्व में जारी किया गए परीक्षा कार्यक्रम में कुछ संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अंतिम संशोधित परीक्षा कार्यक्रम है।
विज्ञापन
संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के तहत बीबीए प्रथम सेमेस्टर (एनईपी) की परीक्षाएं 16 से 22 जनवरी, तृतीय सेमेस्टर (एनईपी) की 17 से 25 जनवरी, बीबीए तृतीय सेमेस्टर (सीबीसीएस) की 17 जनवरी से 8 फरवरी, बीबीए पंचम सेमेस्टर (सीबीसीएस) की 16 से 5 फरवरी, एमबीए (एलबी) प्रथम सेमेस्टर की 16 से 29 जनवरी, एमबीए (एलबी) तृतीय सेमेस्टर की 17 से 29 जनवरी तक होंगी।
विज्ञापन
एमबीए (एचआरएम) प्रथम सेमेस्टर 16 से 27 जनवरी, एमबीए प्रथम सेमेस्टर की 23 जनवरी से 2 फरवरी, एमबीए तृतीय सेमेस्टर की 20 से 3 फरवरी तक होगी। बीएचएम प्रथम सेमेस्टर (सीबीसीएस) की परीक्षाएं 20 से 30 जनवरी, पंचम सेमेस्टर की 20 से 30 जनवरी, सप्तम सेमेस्टर की 19 से 27 जनवरी, एमबीए टूरिज्म प्रथम सेमेस्टर की 30 से 12 फरवरी, तृतीय सेमेस्टर की 20 से 5 फरवरी तक होगी।
विज्ञापन
Uttarakhand News: प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 827 शिक्षक, आज से काउंसिलिंग
पीजीडीटीएच प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 जनवरी से 14 फरवरी, बीए ऑनर्स जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन (एनईपी) की 20 से 30 जनवरी, तृतीय सेमेस्टर (ओल्ड कोर्स) 20 से 1 फरवरी, तृतीय सेमेस्टर (एनईपी) 23 से 29 जनवरी, पंचम सेमेस्टर 18 से 24 जनवरी तक होगी। पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 से 31 जनवरी, एमए योगिक साइंस प्रथम सेमेस्टर (सीबीसीएस) की 20 से 30 जनवरी, तृतीय सेमेस्टर की 23 से 31 जनवरी तक होगी।
इसके अलावा पीजी डिप्लोमा इन योगिक साइंस, बीएससी इन योगिक साइंस, पीजी डिप्लोमा इन न्यूट्रिशियन एंड डाइटिक्स, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी व एमसीए पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित की गई है। छात्र अपना संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट से देख सकते हैं।