{"_id":"5f7f45b78ebc3e9bbf6b3885","slug":"results-of-final-semester-exams-declared-shrinagar-news-drn358461680","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित
विज्ञापन
गढ़वाल विवि की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित होने शुरू हो गए हैं। हालांकि कुछ संस्थानों/विभागों से आंतरिक मूल्यांकन के अंक न मिलने के कारण रिजल्ट अटक गए हैं। बीटेक, बीएससी फॉरेस्ट्री, एग्रीकल्चर व हॉर्टीकल्चर के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए है। विवि के अनुसार, अक्तूबर माह के अंत तक सभी विषयों के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।
गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों, संबद्ध संस्थानों व महाविद्यालयों में आज (शुक्रवार) को स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी। जबकि विवि में बीकॉम, बीफार्मा, स्नातक (आनर्स) और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा पहले ही समाप्त हो चुकी हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरसी भट्ट ने बताया कि जैसे-जैसे मुख्य परीक्षाओं के अंक सहित आंतरिक मूल्यांकन के अंक विवि को मिलेंगे। रिजल्ट घोषित करते रहेंगे। अभी तक बीटेक और बीएससी फॉरेस्ट्री, एग्रीकल्चर व हॉर्टीकल्चर के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। शुक्रवार तक बीकॉम का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। बताया कि एक-दो दिन में बी.फार्मा का भी रिजल्ट घोषित कर हो जाएगा। इसके अलावा प्रो. भट्ट ने बताया कि कतिपय संस्थानों ने अभी तक आंतरिक मूल्यांकन के अंक नहीं भेजे हैं। कुछ ने वेबसाइट में अपलोड किए हैं, लेकिन हार्ड कॉपी नहीं भेजी। इससे संबंधित संस्थानों के रिजल्ट घोषित नहीं हो पाए हैं। जिन भी संस्थानों ने दोनों परीक्षाओं के अंक भेजे हैं, उनका परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है।
ओएमआर शीट से परीक्षाफल घोषित करना हुआ आसान
कोरोना महामारी को देखते हुए विवि ने इस साल लिखित परीक्षा के बजाय बहु विकल्पीय प्रश्न पत्र दिए हैं। परीक्षार्थियों ने ओएमआर शीट पर प्रश्नों के जवाब दिए हैं, जिसके चलते रिजल्ट घोषित करना आसान हो गया है।