{"_id":"62dac6b468e0a8430838888f","slug":"remove-encroachment-campaign-in-the-market-area-shrinagar-news-drn417927873","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने बाजार में अभियान चलाया। इस दौरान 40 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। नाली अवरुद्ध करने और गंदगी फैलाने पर छह व्यापारियों का चालान भी किया गया। इस दौरान कुछ व्यापारियों की टीम के साथ बहस भी हुई। प्रशासन ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान पूरे हफ्ते चलेगा। अभी कब्जे हटाने के लिए दो दिन की मोहलत दी गई है। इसके बाद चरणबद्ध ढंग से स्थायी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
शुक्रवार को एसडीएम/नगर आयुक्त अजयवीर सिंह के नेतृत्व में पीपलचौरी से गणेश बाजार, गोला बाजार और अपर बाजार तक चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में 40 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। पटरियों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए सामान जब्त कर लिया गया। अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर प्रशासन की टीम और व्यापारियों में बहस भी हुई। व्यापारियों का कहना था कि कब्जा हटाने के लिए समय दिया जाए। गणेश बाजार पहुंची प्रशासन की टीम ने एक महिला को अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए कहा तो कुछ व्यापारी महिला के बचाव में आ गए, लेकिन प्रशासन के सामने व्यापारियों की एक न चली और नाली के ऊपर से अतिक्रमण को हटा दिया गया। एसडीएम सिंह ने नालियों को अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार श्रेष्ठ गनसोला, कोतवाल हरिओम राज चौहान और नगर निगम के सफाई निरीक्षक शशि मोहन पंवार और एसआई अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
नालियों पर अतिक्रमण कर दे दिया किराये पर
श्रीनगर। प्रशासन के अभियान से दुकानों के आगे नालियों पर अतिक्रमण कर उसे किराये पर देने वाले कई व्यापारियों में हड़कंप मचा है। दरअसल कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों की आगे की जगह किराये में दी हुई है। यहां फड़ व ठेली लगाने वाले लोग अतिक्रमण कर आधी सड़क घेरकर बैठे हैं। प्रशासन के अभियान से इनको हटना पड़ेगा। संवाद