{"_id":"64ccce18a8809659ff010f04","slug":"received-financial-approval-for-the-construction-of-four-routes-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-976-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: चार मार्गों के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: चार मार्गों के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिली
Fri, 04 Aug 2023 03:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 04 Aug 2023 03:38 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। ब्लॉक देवप्रयाग और कीर्तिनगर के करीब 12 से अधिक गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही आसान होने वाली है। शासन ने चार मोटर मार्गों के निर्माण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।
सरकार ने राज्य योजना के तहत देवप्रयाग ब्लाॅक में चौंडी से भदनी घटधार थानकोट होते हुए ग्राम सिमलासू बैंड तक पांच किलोमीटर, भुवनेश्वरी मंदिर चाका पिछवाड़ा नौली होते हुए नगर तक पांच किलोमीटर व लिंगवाणा से सौडू रानीताल से मोल्ठा चार किलोमीटर जबकि कीर्तिनगर ब्लॉक में खजरा बैंजवाड़ी के किमी चार से पोथ मंजूली तक चार किलोमीटर मार्ग निर्माण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि इन मार्गों के निर्माण पर छह करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। बरसात के बाद इन मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए लोनिवि को शीघ्र निविदा जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।