{"_id":"674feed9a8c62ef2db08bf2c","slug":"rapumavi-village-first-in-science-drama-pauri-news-c-5-1-gkp1010-562146-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: विज्ञान नाटिका में रापूमावि ग्वीठ गांव प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: विज्ञान नाटिका में रापूमावि ग्वीठ गांव प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव (एलीमेंट्री स्तर) अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैंण में आयोजित की गई। इस दौरान विज्ञान नाटिका में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्वीठगांव प्रथम स्थान पर रहा।
महोत्सव का उद्घाटन समलौंण संस्था के संस्थापक वीरेंद्र दत्त गोदियाल ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं में बौदि्धक विकास होता है।
ब्लॉक विज्ञान समन्वयक एवं स्थल संयोजक आरएस, रावत ने बताया कि सबसे पहले विज्ञान प्रदर्शनी के लिए छात्रों द्वारा विभिन्न विषयों पर तैयार किए गए मॉडलों का मूल्यांकन निर्णायकों द्वारा किया गया। निर्णायकों में कमलेश कुकरेती, निशुल सैनी, पदमेंद्र रौथाण रहे। दूसरी प्रतियोगिता में विज्ञान नाटिका में छात्रों द्वारा अच्छे ज्ञानवर्धक संदेश के साथ नाटिका प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञान नाटिका में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्वीठ गांव प्रथम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटुली द्वितीय व राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक रावत ने बताया कि ये छात्र-छात्राएं जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम संचालन सीपी भेटवाल ने किया।