Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ramlal Nautiyal, an active Congress worker, has been appointed District President of the Social Media Cell of the Narendranagar District Devprayag region

Pauri News: कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने रामलाल

Thu, 05 Nov 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 05 Nov 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Ramlal Nautiyal, an active Congress worker, has been appointed District President of the Social Media Cell of the Narendranagar District Devprayag region
देवप्रयाग। कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रामलाल नौटियाल को जिला देवप्रयाग नरेंद्रनगर सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। रामलाल पिछले लंबे समय से कीर्तिनगर और देवप्रयाग क्षेत्र में सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता भी रहे हैं। जिलाध्यक्ष पद पर मिली जिम्मेदारी के लिए उन्होंने पार्टी संगठन और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा कांग्रेस संगठन को डिजिटल माध्यमों पर और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, पीसीसी सदस्य श्यामलाल आर्य, मोहनानंद डोभाल, देवप्रयाग जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामलाल को बधाई देते हुए कहा कि इससे पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed