फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rakesh Dhyani brought with him the temple brick as a prasad

मंदिर की ईंट को प्रसाद मानकर अपने साथ श्रीनगर लाए थे राकेश ध्यानी

Thu, 06 Aug 2020 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Dhyani brought with him the temple brick as a prasad
श्रीनगर मे भाजयूमो की ओर से आयोजित कार्यक्रम मे बजरंग दल के पूर्व संभाग राकेश ध्यानी को सम्मनित ? - फोटो : SHRINAGAR
अयोध्या राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े बजरंग दल के पूर्व गढ़वाल संभाग के अध्यक्ष और गढ़वाल सांसद प्रतिनिधि राकेश ध्यानी को भाजयुमो की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर ध्यानी ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि व मंदिर निर्माण को लेकर जो आंदोलन हुआ था उसमें उन्होंने सहभागिता निभाई थी। विवादित ढांचा विध्वंस होने के बाद मिली एक ईंट को भगवान का प्रसाद मानकर श्रीनगर लाए थे।
विज्ञापन

राकेश ध्यानी ने बताया कि पुलिस कि हम पर बराबर नजर थी जिस कारण गणेश बाजार के पास पुलिस ने उन्हें और तीरथ सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे दिन डॉ. हरक सिंह रावत व डॉ. धन सिंह रावत, अरविंद कुमार पादुका को पुलिस गिरफ्तार कर देहरादून ले गई। एक सप्ताह बाद देहरादून से वापस राजकीय इंटर कॉलेज कांसखेत में बनाई गई अस्थायी जेल ले रखा गया। उन्होंने बताया कि 45 दिन जेल में रखने के बाद हमें छोड़ दिया गया। कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री सूरज घिल्डियाल ने कहा कि श्रीनगर से जितने भी लोग अयोध्या श्री राम जन्मभूमि और मंदिर निर्माण के लिए वहां गए थे उन सभी का एक साथ सम्मान किया जाना था, लेकिन कोविड़ -19 के नियमों का पालन करते हुए केवल सूक्ष्म रूप में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मौके पर एडवोकेट दिनेश असवाल, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट गणपति, भाजयुमो के जगदीप रावत, अनुराग चमोली, अजीत पाल सिंह मियां तथा मनीष उनियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed