फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   rajya sthapana diwas program

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगी शाम

Mon, 02 Nov 2015 06:26 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Mon, 02 Nov 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में शुमार थलीसैंण ब्लाक की ढाईज्यूली पट्टी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय आंताखोली में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय में सामान्य ज्ञान, खेल प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पीतांबर भट्ट, प्रधानाचार्य ब्रह्मा संजय कुमार व संकुल समन्वयक अरिवंदि कुमार पोखरियाल ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं को आयोजित किया जा रहा है। क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के तहत 7 नवंबर को सामान्य ज्ञान लेखन, निबंध लेखन, श्रुतलेख व सामान्य ज्ञान मौखिक की प्रतियोगिता कक्षा वार आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इसमें 30 विद्यालयों के 270 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। 8 नवंबर को प्राथमिक व जूनियर वर्ग की बालक व बालिका की कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद प्रतियोगिता में 30 विद्यालयों के 600 विद्यार्थी जबकि 9 नवंबर को विद्यालय में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटें जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed