फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rajya Sabha MP Baluni visited Nakshatra Observatory

राज्यसभा सांसद बलूनी ने नक्षत्र वेधशाला का किया भ्रमण

Tue, 15 Feb 2022 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP Baluni visited Nakshatra Observatory
राज्यसभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने नक्षत्र वेधशाला का भ्रमण कर यहां संरक्षित की गई दुर्लभ धरोहरों को देखा। उन्होंने इन धरोहरों के रख रखाव के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

देवप्रयाग में वर्ष 1946 में समाजसेवी स्व. आचार्य चक्रधर जोशी द्वारा स्थापित संस्था को राज्यसभा सांसद बलूनी ने देश की अनमोल धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाला दशक उत्तराखंड का बताया है। इसके अनुरूप नक्षत्र वेधशाला देवप्रयाग में संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों, कला चित्रों, प्राचीन खगोलीय यंत्रों व महत्वपूर्ण मुद्रित ग्रंथों के पुस्तकालय के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बदरी, केदार, गंगा व यमुना की देवभूमि में प्राचीन धरोहर के रख रखाव के लिए कार्य होना जरूरी है। वह नक्षत्र वेधशाला में उपलब्ध सामग्री के रख रखाव के लिए अपने स्तर से हर संभव प्रयास करेंगे, जिससे इसका लाभ आने वाली पीढ़ी ले सके। नक्षत्र वेधशाला प्रमुख आचार्य भास्कर जोशी ने राज्यसभा सांसद का स्वागत करते हुए उन्हें टिहरी रियासत व भारत के विभिन्न स्थानों से संग्रहित दुलर्भ हस्तलिखित ग्रंथों, प्राचीन सूर्य, जल, धुव्रघटी, पीपल के पत्तों की पेंटिंग, एक पेज पर लिखी तीन सौ वर्ष पुरानी गीता व दुर्गा सप्तशती सहित विदेशी दूरबीनों आदि से अवगत करवाया। इस मौके पर पत्रकार राजीव जेटली, सांसद प्रतिनिधि संजय बलूनी, सुबोध नौटियाल, दीपक बलूनी, वार्ड सदस्य रजनी देवी, मौलिक जोशी, इंद्रदत्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed