फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   put fire not On receiving money

पैसे नहीं मिलने पर लगाई आग

Thu, 19 Nov 2015 06:17 PM IST
श्रीनगर
श्रीनगर Updated Thu, 19 Nov 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
नशे की लत के शिकार एक किशोर ने नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर दादी को घर में बंद कर आग लगाकर फरार हो गया। घर से धुआं उठता देखकर वहां से गुजर रहे एक घोड़ा संचालक ने अंदर बंद बुजुर्ग महिला को किसी तरह बाहर निकाला। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे घसिया महादेव निवासी सावित्री देवी (74) घर में सोई हुई थी। इतने में उसका 18 वर्षीय पोता कलम सिंह घर में आया व पैसे ढूंढने लगा। पैसे नहीं मिलने पर उसने घर के कपड़ों में आग लगा दी। दादी को घर में ही बंद कर वह फरार हो गया। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। इस पर वहां से गुजर रहे घोड़ा संचालक नरेश ने सावित्री देवी को घर से बाहर निकाला। सावित्री देवी आग में आंशिक रूप से झुलस गई थीं। उन्होंने बताया कि उनका पोता नशा करता है। उसकी मानसिक स्थिति काफी खराब हो गई है। वह नशे में कई बार मारपीट कर चुका है। किशोर के पिता पोस्ट आफिस के सामने ठेली लगाते हैं। सावित्री देवी ने बताया कि वह पहले ठेली में भी आग लगा चुका है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर के अदंर तीन सिलेंडर थे। एक सिलेंडर के फटने से आग ज्यादा भड़की। आग इतनी भयंकर थी घर के अंदर रखा सारा सामान राख हो गया। फायर ब्रिगेड में राजेंद्र सिंह, अजब सिंह, यशपाल सिंह, राकेश ममगाई व नीरज शामिल थे। घटना स्थल पर एसडीएम रजा अब्बास भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने जताई खतरे की आंशका
श्रीनगर। नशेड़ी किशोर के पड़ोसियों ने उससे खतरे की आशंका जताई है। पड़ोसियों का कहना है कि वह कई बार रास्ते में आते जाते लोगों के साथ अभद्रता कर चुका है। पड़ोसियों ने छोटे बच्चों को किशोर से खतरे की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed