{"_id":"5eeb8cc38ebc3e431a3b1f02","slug":"pushta-collapsed-near-pingarh-gadere-rath-disconnected-from-kotdwar-shrinagar-news-drn3474671123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिनगढ़ गदेरे के पास पुश्ता ढहा, राठ का कोटद्वार से संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिनगढ़ गदेरे के पास पुश्ता ढहा, राठ का कोटद्वार से संपर्क कटा
विज्ञापन
पाबौ मासौ मोटर मार्ग का पुश्ता टूटने से अवागमन हुआ वाधित
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिनगढ़ गदेरे के पास निर्मित पुश्ता आधे घंटे की बारिश में ही ध्वस्त हो गया। संतुधार-किर्खु-मासों-पाबौ मोटर मार्ग पर इसे पुश्ते के गिरने से राठ क्षेत्र के लोगों का कोटद्वार से संपर्क कट गया। रास्ता खुलने में करीब एक हफ्ते का समय लगने की संभावना है। लोगों को अब गंतव्य तक पहुंचने के लिए पाटीसैण-बुवाखाल मोटर मार्ग का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
संतुधार-किर्खु-मासों-पाबौ मोटर मार्ग राठ क्षेत्र की लाइफ लाइन है। इस मार्ग से होते हुए कोटद्वार से राशन और सब्जी सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों से लदे ट्रक राठ क्षेत्र में पहुंचते हैं। वहीं, मवालस्यूं पट्टी के दर्जनों गांवों का मुख्य बाजार, अस्पताल और बैंक पाबौ में है। पुश्ता ढह जाने से मवालस्यूं पट्टी के पाबौ और राठ क्षेत्र का कोटद्वार से संपर्क कट गया है।
सड़क बाधित होने से आवाजाही ठप हो गई है। अगर मार्ग ज्यादा दिन बंद रहता है तो समस्याएं बढ़ेंगी। सबसे ज्यादा समस्या स्वास्थ्य सेवा की है।
-सीमा सजवाण, जिला पंचायत सदस्य, कोटा।
पिनगढ़ में तेज बारिश होने से पुश्ता गिरा है। यहां ऊपर की ओर हैंगिग रॉक के चलते कटिंग संभव नहीं है। इसलिए नए सिरे से पुश्ता बनाना होगा। हमारी कोशिश एक हफ्ते के भीतर इसे बनाने की रहेगी।
विज्ञापन
दिनेश मोहन, ईई, पीडब्ल्यूडी, पाबौ।