फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Public problems should be resolved within 15 days: Dr. Jogdande

15 दिनों के भीतर निस्तारित हो जनसमस्याएं: डा. जोगदंडे

Wed, 08 Jun 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Public problems should be resolved within 15 days: Dr. Jogdande
जिले की तहसील चाकीसैंण के तहसील दिवस में डीएम पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर जनसमस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में 20 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जीआईसी चौकीसैंण में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता डीएम ने की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों से संबंधित जिन प्रकरणों पर प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, उन पर शीघ्रता से कार्रवाई की जाए। उन्होंने समस्याओं का निस्तारण तहसील स्तर पर ही किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारी अपने-अपने अधीनस्थ कार्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण अवश्य करें। सड़क व पेयजल से जुड़ी शिकायत मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण कर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पीडी संजीव कुमार रॉय, सीईओ डा. आनंद भारद्वाज, पीएम स्वजल स्वजल दीपक रावत, डीएसओ केएस कोहली, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल, प्रभारी डीपीओ जितेंद्र कुमार, पीओ उरेड़ा शिव सिंह मेहरा, एसडीओ विद्युत राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका देवी, एनटी चाकीसैण मनोहर लाल जुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed