फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Public health experts to gather at the medical college starting tomorrow

Pauri News: मेडिकल कॉलेज में कल से जुटेंगे जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ

Wed, 21 Oct 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 21 Oct 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Public health experts to gather at the medical college starting tomorrow
फोटो
विज्ञापन

स्वास्थ्य चुनौतियों, सेवाओं और एआई के उपयोग को बेहतर बनाने पर होगा मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज में 23 अक्तूबर से उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड राज्य शाखा का 29 वां वार्षिक आईएपीएसएम सम्मेलन-2026 होने जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन से जुड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श करेंगे।

बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं सम्मेलन के मुख्य सलाहकार डॉ. सीएमएस रावत ने कहा कि सम्मेलन में 15 से अधिक राज्यों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। इनमें कुछ विदेशी विशेषज्ञ भी शामिल हैं। वर्तमान में जलवायु परिवर्तन का प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं को उभरती चुनौतियों के अनुरूप तैयार करना जरूरी है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से रोगों की निगरानी, स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों के विश्लेषण और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। कार्यशाला आयोजन अध्यक्ष डॉ. जानकी बर्त्वाल ने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र में यह पहली बड़ी कार्यशाला है। आयोजक सचिव डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सम्मेलन में एम्स नागपुर, दिल्ली, रांची और ऋषिकेश सहित विभिन्न संस्थानों के कम्युनिटी मेडिसिन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन के माध्यम से चिकित्सकों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के बीच संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed