{"_id":"612b96ff8ebc3e7a0601b2d8","slug":"protest-in-federation-s-convention-pauri-news-drn3888318113","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासंघ के अधिवेशन में गूंजा वेतन विसंगति का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासंघ के अधिवेशन में गूंजा वेतन विसंगति का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय पौड़ी में राजकीय वाहन चालक महासंघ के द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ ने वाहन चालकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग की। अधिवेशन में महासंघ के पौड़ी की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
रविवार को चिकित्सा परिसर पौड़ी में आयोजित राजकीय वाहन चालक महासंघ के द्विवार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष सोहन सिंह रावत ने की। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से वेतन विसंगति दूर करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से मांग की जा रही है लेकिन सरकार उदासीन रवैया अपना रही है। उन्होंने एक स्वर में वाहन चालकों की समस्याओं का जल्द करने की मांग की। अधिवेशन में चुनाव अधिकारी सोहन सिंह रावत, रेवनी नंदन डंगवाल, विनय थपलियाल, विजय लाल की देखरेख में महासंघ की नई जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। जगवीर सिंह रौथाण को अध्यक्ष व राकेश कुमार को जिला मंत्री चुना गया। इसके अलावा वीरेंद्र सिंह नेगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धीरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, गोविंद सिंह को कोषाध्यक्ष, रमेश चंद्र को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। महासंघ में त्रिलोक सिंह वरिष्ठ सलाहकार, वासुदेव संयुक्त मंत्री, अनिल नेगी को प्रवक्ता, कुलवंत सिंह को संरक्षक चुना गया।