फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Promotion started on the posts of headmaster and spokesperson in Garhwal division

गढ़वाल मंडल में प्रधानाध्यापक व प्रवक्ता के पदों पर पदोन्नति शुरू

Fri, 23 Jul 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Promotion started on the posts of headmaster and spokesperson in Garhwal division
शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक व प्रवक्ता के रिक्त पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अपर निदेशक ने कहा कि अधिकारी पदोन्नति के लिए सभी लाभार्थियों की गोपनीय आख्या 26 जुलाई शाम पांच बजे तक उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर बिष्ट ने बताया कि सहायक अध्यापक (एलटी) से प्रवक्ता और सहायक अध्यापक व प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंडल के चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार व देहरादून जिलो के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पदोन्नति के लिए सभी लाभार्थियों की गोपनीय आख्या 26 जुलाई शाम पांच बजे तक अपर निदेशालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंडल में प्रवक्ता के 809 और प्रधानाध्यापक के 332 पद रिक्त हैं, इन सभी रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने के लिए पदोन्नति प्रक्रिया चल रही है। कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इससे पहले भी शिक्षकों की गोपनीय आख्या प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए, लेकिन अधिकारियों ने मामले में हीलाहवाली ही बरती है। कहा कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय देहरादून से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई के बाद मिलने वाली आख्या पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

196 शिक्षकों को मिला चयन वेतनमान
शिक्षा विभाग ने गढ़वाल मंडल के 196 शिक्षकों (प्रवक्ता) को चयन वेतनमान की सौगात दी है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर बिष्ट ने बताया कि 10 साल बेहतर सेवा के लिए शिक्षकों को चयन वेतनमान दिया गया है। बताया कि देहरादून जिले में 34, उत्तरकाशी में 16, पौड़ी में 52, चमोली व रुद्रप्रयाग में 20-20 और टिहरी 54 शिक्षकों को इसका लाभ मिला है। कहा कि हरिद्वार जिले से विभाग को कोई प्रकरण प्राप्त नहीं हुआ, जिसके चलते इस जिले में किसी को चयन वेतनमान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed