फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Project affected pleaded for justice from CM

परियोजना प्रभावितों ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार

Wed, 15 Sep 2021 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Project affected pleaded for justice from CM
कीर्तिनगर ब्लॉक के चौरास क्षेत्र के परियोजना प्रभावितों ने अलकनंदा जल विद्युत परियोजना कंपनी पर वादाखिलाफी और प्रभावितों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि परियोजना में अपनी भूमि और भवन गंवाने वाले 90 प्रभावितों को कंपनी ने बिना सूचना के नौकरी से निकाल दिया है। इस कारण उनके परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो चुका है।
विज्ञापन

एएचपीसीएल प्रभावित कर्मचारी संगठन सचिव महेश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के निर्माण में क्षेत्र के कई परिवारों की भूमि और भवनों को अधिगृहीत किया गया है। इसके बाद कंपनी के निदेशक पीवी प्रसन्ना रेड्डी और स्थानीय प्रशासन ने प्रभावितों को शर्तों के साथ रोजगार दिए जाने का अनुबंध किया था। इस दौरान प्रभावितों को रोजगार पर रखा गया। अब 90 कर्मचारियों को बिना नोटिस के नौकरी से हटा दिया गया है। इस मामले को लेकर कई बार शासन, प्रशासन और कंपनी के अधिकारियों के साथ वार्ता भी हुई लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। जोशी ने मुख्यमंत्री से नौकरी से हटाए गए कर्मियों को फिर से बहाल करने या 15 लाख क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed