स्थायी रोजगार की मांग के लिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग परियोजना प्रभावित नैथाणा और रानीहाट गांव के लोग निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन के समीप धरने पर बैठ गए हैं। प्रभावितों ने शासन-प्रशासन और आरवीएनएल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
सोमवार से विकासखंड कीर्तिनगर के नैथाणा और रानीहाट गांव के रेलमार्ग परियोजना प्रभावितों ने दोबारा आंदोलन शुरू कर दिया। शिव सिंह रावत की अध्यक्षता में शुरू हुए धरने में वक्ताओं ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से मार्च माह में आंदोलन स्थगित किया गया था। इस दौरान गत जुलाई माह में प्रभावितों की जिला प्रशासन, आरवीएनएल (रेल विकास निगम लि.) के साथ बैठकें हुई थीं, लेकिन अधिकारियों ने इस संबंध में अभी तक कोई संवाद नहीं किया है। जिस कारण दोबारा धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है। धरने में ग्राम प्रधान नैथाणा आशा भट्ट, हिमालय बचाओ आंदोलन के संयोजक समीर रतूड़ी, सौरभ रुडोला, राकेश प्रसाद, रोशनी रुडोला, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, सौकानी देवी और राजेश नेगी बैठे। संवाद