फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Problem of residential buildings will be solved in Kirtinagar Tehsil

कीर्तिनगर तहसील में आवासीय भवनों की समस्या होगी हल

Tue, 02 Nov 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Problem of residential buildings will be solved in Kirtinagar Tehsil
यदि मुख्यमंत्री की घोषणा धरातल पर उतरी तो कीर्तिनगर में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के आवास की समस्या का निराकरण हो जाएगा।
विज्ञापन

टिहरी जिले में कीर्तिनगर में परगना मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कार्यालय और आवासीय भवन पहले से स्थापित हैं। जनता की मांग पर 14 जून 2016 को प्रदेश शासन ने कीर्तिनगर को तहसील का दर्जा दिया लेकिन इसके साथ भवनों की व्यवस्था नहीं की गई। इससे यहां तैनात अधिकारी/कर्मचारियों को आवास संबंधी दिक्कत हो रही है। वर्तमान में तहसील में तहसीलदार व नायब तहसीलदार समेत लगभग 8 पद सृजित हैं। सरकारी आवास न होने की वजह से तहसील कर्मियों को आवास के लिए भटकना पड़ता है। इसे देखते हुए क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से तहसीलदार, नायब तहसीलदार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समेत अन्य कर्मचारियों के लिए आवास स्वीकृत कराने की मांग की थी। 31 अक्तूबर को चौरास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इस मांग पर मुहर लगा दी।
कोट :
एसडीएम/तहसील कार्यालय के पास जमीन उपलब्ध है। यहां भवनों का निर्माण हो जाएगा।-सुनील राज, तहसीलदार कीर्तिनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed