{"_id":"67b0cad6ac0fc363150882e8","slug":"priyanshu-aarushi-and-anants-models-topped-in-the-first-social-science-festival-pauri-news-c-5-1-gkp1010-620368-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: प्रथम सामाजिक विज्ञान महोत्सव में प्रियांशु, आरुषि व अनंत के मॉडल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: प्रथम सामाजिक विज्ञान महोत्सव में प्रियांशु, आरुषि व अनंत के मॉडल अव्वल
विज्ञापन
पौड़ी। शिक्षा विभाग की पहल पर आयोजित प्रथम सामाजिक विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिलास्तरीय महोत्सव के तहत मॉडल, प्रोजेक्ट व क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मॉडल चल/अचल में प्रियांशु व आरुषि, प्रोजेक्ट में अनंत, जबकि क्विज में नैनीडांडा ब्लॉक ने बाजी मारी।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चड़ीगांव में आयोजित सामान्य विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन डायट प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर ने किया। उन्होंने महोत्सव के उद्देश्य व आयोजन की विस्तार से जानकारियां दी। बताया कि इस प्रकार का कार्यक्रम जिले में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सभी 15 विकासखंडों को शामिल किया गया है। बताया कि अगले सत्र से यह महोत्सव राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। महोत्सव समंवयक डॉ. प्रमोद नौडियाल ने बताया कि महोत्सव में मॉडल चल/अचल, प्रोजेक्ट एवं क्विज प्रतियोगिता रखी गई है। महोत्सव के मॉडल (चल) में पोखड़ा ब्लॉक के प्रियांशु प्रथम, रिखणीखाल के दिव्यांशु द्वितीय व कल्जीखाल की दृष्टि पटवाल तृतीय रहे। मॉडल (अचल) में पाबौ की आरुषि प्रथम, पोखड़ा की मानवी द्वितीय व कल्जीखाल के विवेक तृतीय रहे। प्रोजेक्ट में कल्जीखाल के अनंत प्रथम, जयहरीखाल की साक्षी नेगी द्वितीय व थलीसैंण की सिमरन तृतीय रही। जबकि क्विज में नैनीडांडा ब्लॉक प्रथम, जयहरीखाल द्वितीय व थलीसैंण तृतीय रहा। इस मौके पर शिक्षक जयदीप रावत, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह रौथाण, बिजेंद्र भट्ट, बलबीर सिंह रावत, मोहन बिष्ट आदि शामिल रहे।