{"_id":"677186a80576aadce40392d7","slug":"preparing-for-victory-due-to-weak-organization-pauri-news-c-5-1-gkp1010-581740-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कमजोर संगठन के बूते फतह की तैयारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कमजोर संगठन के बूते फतह की तैयारी में
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। भाजपा और कांग्रेस ने पौड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दोनों ही राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार भी जोर पकड़ने लगेगा। लेकिन कांग्रेस भाजपा के जनाधार के आगे ठहर पाएगी, यह कहना मुश्किल है। दरसअल भाजपा का वोट बैंक पौड़ी में लगातार बढ़ा है, जबकि कांग्रेस का चुनाव दर चुनाव वोट प्रतिशत में गिरावट आई है। 2022 के विधानसभा और कुछ माह पहले हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने चुनाव तो मजबूती से लड़ा। लेकिन जीत का स्वाद चखने से दूर रह गई है। अब जब छोटी सरकार के चुनाव का बिगुल फूंक चुका है। ऐसे में खासकर पौड़ी की नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता क अपार समर्थन की जरूरत पड़ेगी, तभी पार्टी की जीत तय हो पाएगी। कमजोर संगठन पार्टी के हार के कारण माने जाते रहे हैं। जिसे कांग्रेस हाईकमान भी मानता आ रहा है। पौड़ी जिले में कांग्रेस ने इस बार पालिका की पूर्व सभासद यशोदा नेगी को मैदान में उताकर मास्टर स्ट्रोक तो खेल दिया है, मगर पार्टी का चुनाव प्रबंधन कितना बेहतर होगा, यह कहना अभी मुश्किल है। संवाद