{"_id":"6ac6463af591a06d360db910","slug":"prepared-a-traditional-garh-bhoj-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-127189-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पारंपरिक गढ़भोज तैयार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पारंपरिक गढ़भोज तैयार किया
Wed, 07 Oct 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। गढ़भोज दिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रामलीला मैदान में गढ़भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरोला समाज ने पारंपरिक गढ़भोज की रसोई तैयार की। बड़ी संख्या में लोगों ने पारंपरिक तरीके से जमीन पर बैठकर पत्तलों में पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया। कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने भी लोगों को भोजन परोसा। गढ़भोज के लिए खंडाह, गिरगांव और फरखेतू से सरोला पंडित पहुंचे थे। उन्होंने भड्डू की दाल, मीठा भात, तोर की दाल, लाल चावल का भात, कंडाली की काफली, कोदे की रोटी, आलू के गुटके, फाणू-चौंसा और झंगोरे की खीर समेत कई अन्य पहाड़ी व्यंजन तैयार किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर गढ़ भोज अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल, डाॅ. अरविंद दरमोड़ा, समीर रतूड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -
सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए भाजपाई, निकाली पदयात्रा
श्रीनगर। सेवा संकल्प कार्यक्रमों के तहत भाजपा की ओर से सेवा ज्योति पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी समेत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर गोला बाजार, काला रोड और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और उनके नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। मेयर आरती भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, प्रमिला भंडारी, विनय घिल्डियाल, गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद