फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Preparations for Yogasan competition started in Khelo India

खेलो इंडिया में योगासन प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू

Wed, 22 Sep 2021 05:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Yogasan competition started in Khelo India
पतंजलि योगपीठ में 10 अक्तूबर को आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता को लेकर योगासन खेल संगठन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत प्रदेश के सभी 13 जिलों में समन्वयक और संयोजक की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

राज्य योगासन खेल संगठन के उपाध्यक्ष डा. विनोद नौटियाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय योगासन खेल संगठन के गठन के बाद अब राज्य स्तरीय योगासन खेल संगठन बनाया गया है। इसके तहत प्रदेश के 13 जनपदों में जिला समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। अपने-अपने जिलों में 25 से 28 सितंबर के मध्य ऑनलाइन योगासन से संबंधित ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सीगल, पीयर व समूह एवं रिदमिक पियर की प्रतियोगिताएं आयोजित करेंगे। जिला स्तर पर स्थान पाने वाले प्रतिभागी का चयन 10 अक्तूबर को पतंजलि योगपीठ में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। सुधीर रावत व योगेश रावत को पौड़ी, जबकि सच्चिदानंद व शिव प्रसाद टिहरी, संदीप चौहान और सुमन राणा उत्तरकाशी, कविंद्र व मोहित सिंह रुद्रप्रयाग, शिव दर्शन और रघुवीर सिंह को चमोली का समन्वयक बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. अक्षय और हरीश जौहर को देहरादून व राजेंद्र नौटियाल और कपिल शास्त्री को हरिद्वार का समन्वयक नियुक्त किया गया है। गढ़वाल मंडल के संयोजक की जिम्मेदारी डॉ. विनोद नौटियाल व कुमाऊं मंडल के संयोजक भास्कर ओली संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed