फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Preparations for making Srinagar a solar city have accelerated

Pauri News: श्रीनगर को सोलर सिटी बनाने की दिशा में तेज हुई तैयारी

Fri, 29 May 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 29 May 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Preparations for making Srinagar a solar city have accelerated
श्रीनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत श्रीनगर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम शुरू हो गया है। नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने मुख्यमंत्री के सचिव शैलेश बगोली से शिष्टाचार भेंट कर परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने का अनुरोध किया। मेयर आरती भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने पिछले वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन अवसर पर श्रीनगर को सोलर सिटी बनाने की घोषणा की थी। इस संबंध में सचिव शैलेश बगोली ने शहरी विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शहर में सोलर स्ट्रीट लाइट, सरकारी भवनों पर सोलर पैनल, विद्यालयों और अस्पतालों में सौर ऊर्जा के उपयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जा चुका है। मेयर ने कहा कि सोलर तकनीक से बिजली की बचत होगी और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed