{"_id":"6793cc48de76134c5d06b7c0","slug":"preparations-for-counting-of-votes-completed-in-srinagar-counting-will-be-done-in-four-rounds-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-602778-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: श्रीनगर में मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी, चार राउंड में होगी गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: श्रीनगर में मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी, चार राउंड में होगी गणना
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर में मेयर व पार्षद के पदों पर मतगणनों को लेकर प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां कर दी गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी नुपूर वर्मा ने बताया कि मतगणना हॉल सभी जरूरी आवश्यकताओं के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए 11 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना के कुल चार राउंड होंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मतगणना हॉल में किसी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की गई हैं।-- --
महिलाएं रहीं मतदान में आगे
नगर निगम क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के सापेक्ष मतदान में आगे रहीं। हालांकि मतदाता महिलाओं की कुल संख्या पुरुषों से कम रही। महिला मतदाताओं की कुल संख्या 14139 है, जबकि मतदान 9979 महिलाओं ने किया। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 14998 है, जिसमें से 9734 पुरुषों ने मतदान किया। नगर निगम चुनाव में बनाए गए 43 बूथों पर 29094 मतदाताओं में से कुल 19717 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। मतदान का कुल प्रतिशत 67.67 रहा।
कीर्तिनगर में मतगणना को लेकर प्रशासन मुस्तैद
कीर्तिनगर नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए आज होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। शुक्रवार को मतगणना को देखते हुए यहां नियुक्त पर्यवेक्षक ने पुलिस प्रशासन के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं के संदर्भ में भी रिटर्निंग अधिकारी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोतवाल देवराज शर्मा ने बताया कि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।