फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Preparation of big project on housing development land

Pauri News: आवास विकास की जमीन पर बड़ी परियोजना की तैयारी

Tue, 28 Jan 2025 11:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Preparation of big project on housing development land

विज्ञापन
नगर। श्रीनगर में उत्तराखंड आवास विकास की जमीन पर बड़ी परियोजना की तैयारी है। उत्तराखंड आवास विकास परिषद 130 नाली से अधिक इस जमीन में बड़ी पार्किंग एवं आवासीय भवनों के निर्माण की संभावना को तलाश रहा है। इस मामले में आवास विकास के अधिकारियों ने जिनकी भूमि अधिग्रहीत की गई थी उन भूमिधरों से भी वार्ता की।
श्रीनगर भक्तियाना में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने वर्ष 1984 में भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू की थी। इतने सालों बाद अब उत्तराखंड आवास विकास परिषद की ओर से इस जमीन का सदुपयोग करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। हाल ही में अपर आवास आयुक्त उत्तराखंड पीसी दुम्का ने भी इस जमीन का निरीक्षण किया व जिन भूमिधरों की भूमि अधिग्रहण की गई, उनसे वार्ता भी की।
विज्ञापन

इस दौरान भूमिधरों कमलानंद, रूपेश जोशी, मुकेश रावत, राजेश रावत, भास्कर पुरी, गुलशन कुमार आदि ने अपर आवास आयुक्त के समक्ष अपनी समस्याओं को भी रखा। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के दौरान नियमों का घोर उल्लंघन हुआ था और उनसे एनओसी तक नहीं ली गई। तब से मुआवजे की प्रक्रिया भी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें अधिग्रहण होने की तिथि से वर्तमान सर्किल रेट का दोगुना मुआवजा मिलना चाहिए। अपर आवास आयुक्त पीसी दुम्का ने कहा कि मुआवजा संबंधी मामला कोर्ट में भी चल रहा है। सरकार भूमिधरों को मुआवजा देने व इसके लिए जो भी प्रक्रिया अपनाई जानी है उसके लिए तैयार है। उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कहा कि श्रीनगर के विकास के लिए इस जमीन पर पौड़ी को जाने वाले राजमार्ग व ऋषिकेश राजमार्ग की दोनों ओर पार्किंग व आवासीय फ्लैट बनाए जाने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed