{"_id":"5edbca358ebc3e90571a4747","slug":"postpone-chardham-yatra-in-view-of-security-of-common-people-shrinagar-news-drn346354858","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थपुरोहित संगठन ने चारधाम यात्रा स्थगित करने के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थपुरोहित संगठन ने चारधाम यात्रा स्थगित करने के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘आम लोगों की सुरक्षा को देखते
हुए चारधाम यात्रा स्थगित रखें’
श्री बदरीश युवा तीर्थपुरोहित संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
कहा, पहले तीर्थपुरोहितों को भेजा जाए धामों में
देवप्रयाग।
श्री बदरीश युवा तीर्थपुरोहित संगठन ने आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सीएम से चारधाम यात्रा को फिलहाल स्थगित रखने का आग्रह किया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को इस संबंध में ज्ञापन भी भेजा है।
तहसीलदार के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि कोरोना से देश के कई ऐसे राज्य बुरी तरह प्रभावित हैं, जहां से सर्वाधिक संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आते हैं। ऐसे में यात्रा शुरू किए जाने से कोरोना संक्रमण की प्रबल आशंका है।
उन्होंने आग्रह किया कि यात्रा शुरू करने से पहले धामों में तीर्थपुरोहितों और व्यावसायियों को भेजा जाना चाहिए। कहा कि जब तक स्थानीय लोगों की कोरोना से सुरक्षा का समुचित प्रबंध नहीं हो जाता, तब तक यात्रा शुरू करने का ख्याल सरकार को छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
ज्ञापन भेजने वालों में संगठन के अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी, सचिव श्रीकांत बडोला, गौरव पंचभैया, आशीष कोटियाल, प्रदीप भट्ट, सतीश राजपुरोहित, प्रफुल्ल पंचभैया, राकेश कर्नाटक, हरिओम उनियाल, राकेश रैवानी आदि शामिल थे। संवाद
यात्रा तैयारियां शुरू
............................................................
बदरीनाथ धाम में एक मीटर की दूरी पर बनाए गोले
जोशीमठ। आठ जून से चारधाम यात्रा शुरू होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। मंदिर परिसर में एक मीटर की दूरी पर गोले बनाए जा रहे हैं, ताकि शारीरिक दूरी का पालन हो सके।
प्रदेश सरकार की सीमित संख्या में बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू करने की योजना है। धाम के कपाट 15 मई को खोल दिए गए थे। अब केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिल गई है। चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सदस्य व बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का कहना है कि यात्रा की तैयारियां चल रही हैं लेकिन सरकार आम लोगों की सहमति के बाद ही यात्रा शुरू होगी।