फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Polytechnic Pauri closing down after seven years of establishment

सात साल में ही बंद हो जाएगा राजकीय पॉलीटेक्निक पौड़ी

Sat, 17 Oct 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic Pauri closing down after seven years of establishment
जिला मुख्यालय पौड़ी का राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान स्थापना के सात साल बाद ही बंद होने जा रहा है। प्राविधिकी शिक्षा निदेशालय ने छात्रों की संख्या कम होने का कारण बताते हुए संस्थान प्रशासन से सभी अध्ययनरत छात्रों को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए विकल्प मांगे हैं। संस्थान में नई प्रवेश प्रक्रिया भी बंद कर दी गई है। संस्थान प्रशासन को मिली जमीन भी उच्च शिक्षा प्रशासन को सौंपने के निर्देश मिल गए हैं। संस्थान में प्रधानाचार्य सहित 16 शिक्षक-कर्मचारी सेवारत हैं।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक पौड़ी की स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग ट्रेड के साथ 25 सीटें निर्धारित कर संस्थान का संचालन शुरू किया गया। संस्थान कुछ समय बाल विकास विभाग के भवन में संचालित हुआ। इसके बाद पॉलीटेक्निक को कृषि विभाग के प्रशिक्षण केंद्र में शिफ्ट किया गया। इस बीच संस्थान के लिए नए भवन निर्माण के लिए च्वींचा गांव में वन पंचायत की भूमि मिली। यहां अभी साइड डेवलपमेंट कार्य ही हुआ है और छह करोड़ की लागत से इसका निर्माण होना है। अब प्राविधिकी शिक्षा निदेशालय ने छात्रों की संख्या को कम बताते हुए संस्थान में अध्ययनरत सभी छात्रों को शिफ्ट किए जाने के लिए विकल्प मांगें हैं। छात्रों ने श्रीनगर, देहरादून सहित अन्य संस्थानों के विकल्प दे दिए हैं। प्रधानाचार्य ओमकार शर्मा ने बताया कि संस्थान में कुल 45 छात्र-छात्राएं हैं, जिनमें अंतिम वर्ष के 18 बच्चे पास आउट हो जाएंगे। शेष 27 बच्चों को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने को लेकर विकल्प भरकर दे दिए हैं। अभी तक शिक्षकों और कर्मचारियों के समायोजन को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed