फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   political

राजनीति में जाने से फायदा कम, नुकसान ज्यादा हुआ-फैसल

विज्ञापन
political
श्रीनगर। एक दिन पहले राजनीति से तौबा करने वाले नौकरशाह शाह फैसल ने मंगलवार को कहा कि पिछले साल राजनीतिक शुरुआत करने में उन्हें फायदा कम नुकसान ज्यादा हुआ। उनके असंतोष को लोगों ने देश विरोधी कार्य समझ लिया।
विज्ञापन

वर्ष 2009 की यूपीएससी परीक्षा के टॉपर रहे 37 वर्षीय शाह फैसल ने सोमवार को राजनीति से किनारा करने की घोषणा के एक दिन बाद मंगलवार को समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि पांच अगस्त 2019 के बाद नजरबंदी के दौरान मैंने इस बारे में बहुत सोचा और पाया कि मैं वह व्यक्ति नहीं हूं जो लोगों से वादा कर उन्हें पूरा कर सकूंगा। फैसल ने कहा कि वह स्पष्ट थे कि 1949 की राष्ट्रीय सहमति ने संविधान में अनुच्छेद 370 को रखा और 2019 की सर्वसम्मति से इसे हटा दिया गया। मैंने खुद से कहा कि मैं इन फैसलों को पूर्ववत करने के झूठेे सपने बेचकर राजनीति नहीं कर सकता हूं और लोगों को सच्चाई बताने के लिए बेहतर है कि मैं राजनीति छोड़ दूं।
विज्ञापन

भविष्य के बारे मे पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी यह तय नहीं है और वह हमेशा एक शांतिपूर्ण जम्मू-कश्मीर का सपना देखते हैं जहां शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए सबसे अच्छे अवसर हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि अब यह कैसे होने जा रहा है। अब तक मैं जीवन में अपने अगले कदमों के बारे में निश्चित नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादित ट्वीट्स का मामला लंबित
फैसल ने राजनीति में आने से पहले सिविल सेवा से इस्तीफा दे दिया था लेकिन अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। उनके विवादित ट्वीट्स के लिए 2018 में सरकार द्वारा उन्हें दिए गए कारण बताओ नोटिस का मामला भी लंबित है। उनका नाम अभी भी कार्मिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर सेवारत अधिकारियों की सूची में है। राजनीति छोड़ने के उनके निर्णय से ऐसी अटकलें लगाईं जा रही हैं कि वह सरकारी सेवा में वापस जाना चाहते हैं।
शाह को देना होगा स्पष्टीकरण
गृह और कार्मिक मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि फैसल को पहले अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने की जरूरत है, जिसके बाद उनके इस्तीफे को स्वीकार या अस्वीकार करने का निर्णय लिया जाएगा।

सिस्टम के अंदर काम करना चाहता हूं
यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस सेवा में फिर से शामिल होने के इच्छुक हैं, फैसल ने कहा, यह सरकार का विशेषाधिकार है। मैंने हमेशा कहा है कि मैं सिस्टम के भीतर काम करना चाहता हूं। चलो देखते हैं कि मेरे लिए क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed